Showing posts with label कम्प्यूटर टिप्स. Show all posts
Showing posts with label कम्प्यूटर टिप्स. Show all posts

Friday, 26 November 2010

कम्प्यूटर स्टार्ट करते ही सुनें एक खास आवाज

इसके लिए सबसे पहले टास्कबार पर स्टार्ट पर क्लिक करें | सेटिंग्स पर क्लिक करें |कंट्रोल पेनल  को ओपन करें |कंट्रोल पेनल  की विंडो खुलेगी |

साउंड एंड ऑडियो डिवाइस पर क्लिक करें |

इसकी properties खुलेगी |
साउंड पर क्लिक करें|
प्रोग्राम इवेंट में से start windows को क्लिक करें |browse को क्लिक करें |  
अपने पसंद की साउंड फाइल browse करे|चुने ,ओके करें |

साउंड एंड ऑडियो डिवाइस properties पर apply करें | 

कम्प्यूटर स्टार्ट करते ही सुनें एक खास आवाज उदहारण के लिए अमिताभ जी की आवाज आज खुश तो बहुत होगे तुम..  हई  

Friday, 5 November 2010

टास्कबार पर My Document फोल्डर

कंप्यूटर  पर कार्य  करते वक़्त जब बहुत से windows खुले हो तो उन्हें बार बार minimize करके अपने काम के फोल्डर पर जाना बड़ा ही रूकावट भरा लगता है| आइये देखे  कि किस तरह हम टास्कबार पर जरुरी फोल्डर पर पहुँच रख सकतें है|
टास्कबार पर राईट क्लिक कीजिये|
टूलबार पर क्लिक कीजिये|
न्यू टूलबार पर क्लिक कीजिये|
न्यू टूलबार की विंडो खुलेगी|
My Document को चुनिए| ओके कीजिये|
लीजिये टास्कबार पर My Document आ गया है|इसी प्रकार आप My Computer आदि जरुरी फोल्डर भी टास्क बार पर रख सकते है| quick launch सुविधा द्वारा भी आप अपने कार्य को आसन बना सकते है|    

Monday, 25 October 2010

आपके फोल्डर पर आपकी तस्वीर

फोल्डर आइकन को customize करना -

अपने फोल्डर पर राईट क्लिक करें|properties पर क्लिक करें|फोल्डर properties की विंडो खुलेगी|

customize को क्लिक करें| choose picture .. को क्लिक करें|

browse विंडो खुलेगी|अपनी तस्वीर browse करे|सिलेक्ट करें|ओपन पर क्लिक करें|

apply करें|ओके करें|लीजिये आपके फोल्डर पर आपकी तस्वीर|





Sunday, 24 October 2010

अपनी तस्वीरों का स्क्रीन सेवर बनाना [विंडो एक्स पी]

अपनी तस्वीरों का स्क्रीन सेवर बनाना-
डेस्कटॉप पर राईट क्लिक करें| properties पर क्लिक करें| display properties कि विंडो खुलेगी.
Display Properties

 स्क्रीन सेवर पर क्लिक करें|
Screen Saver


स्क्रीन सेवर के झरना मेन्यू में my picture slideshow को चुने|
My  Picture Slideshow 

Settings को क्लिक करें| My Picture Screen saver options की विंडो खुलेगी-

My Picture Screen saver options

Use picture in this folder के सामने बने browse बटन पर क्लिक करें| Browse  for Folder विंडो खुलेगी|

Browse  for Folder

Directory से अपनी तस्वीरों का फोल्डर चुने|  ओके करें| My Picture Screen saver options पर भी ओके करें|



Preview देखें| अगर आप अपनी settings  से खुश है तो apply करें| ओके करें|आपका अपना स्क्रीन सेवर तैयार है |

  






Saturday, 23 October 2010

स्टार्ट मेन्यू का रूप बदलना [विंडो एक्सपी]

स्टार्ट मेन्यू का रूप बदलना [विंडो एक्सपी] -

सबसे पहले टास्कबार पर स्टार्ट बटन पर राईट क्लिक करें| properties पर क्लिक करें|
टास्कबार एंड स्टार्ट मेन्यू properties की विंडो खुलेगी


यहाँ आपको दो तरह के स्टार्ट मेन्यू मिलेंगे| 
१.स्टार्ट मेन्यू तथा २.क्लासिक स्टार्ट मेन्यू -

स्टार्ट मेन्यू

क्लासिक स्टार्ट मेन्यू.


अपने 
 पसंद का स्टार्ट मेन्यू चुने| apply करें ओके करें| इतना ही नहीं आप इनके सामने बने Custamize बटन को क्लिक कर स्टार्ट मेन्यू को अपनी सुविधा अनुसार बना सकते है|





डेस्कटॉप का appearance बदलना [विंडो एक्स पी]

विंडो एक्स पी में  डेस्कटॉप का appearance बदलना -

















सबसे पहले डेस्कटॉप पर राईट क्लिक करें| अब properties पर क्लिक करें| डिस्प्ले properties कि विंडो प्रकट होगी-

appearance को क्लिक करें-

यहाँ आपको windows and buttons में विंडो एक्स पी स्टाइल और  विंडो क्लासिक स्टाइल मिलेंगे| पहले हम विंडो एक्स पी स्टाइल को लेते है| -

विंडो एक्स पी स्टाइल में आपको निम्न कलर स्कीम मिलेंगी
Default blue
ओलिव green
Silver



अपने पसंद की कलर स्कीम चुनें | apply करें  ओके करें | यहाँ आप फॉण्ट साइज़ भी चुन सकते है |लीजिये आपका डेस्कटॉप हो गया आपके पसंद का|

ऐसे ही आपको  windows and buttons में विंडो क्लासिक स्टाइल मिलेगा-

क्लास्सिक style
इस में कई कलर स्कीम है| अपने पसंद की कलर स्कीम चुनें | apply करें  ओके करें |